{"_id":"56e99f6a4f1c1bec728b464b","slug":"riding-in-trucks-as-robbers-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों में सवारी बनकर लूटने वाले पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों में सवारी बनकर लूटने वाले पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
लूटकांड में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रकों में यात्री बनकर लूट करने वाले दो लुटेरे बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यह ट्रक के चालक को तमंचा लगाकर लूट करते थे।
पत्थर मंडी कबरई से आए दिन भारी संख्या में ट्रक गिट्टी लेकर महानगरों को आते जाते हैं। खन्ना गांव निवासी नीरज पुत्र राम विशाल प्रजापति व सर्वेश पुत्र इंदल प्रजापति बरबई और खन्ना के पास यात्री बनकर ट्रकों को रुकवा लेते थे।
ट्रक में सवार होने के बाद यह सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद ट्रक चालक को तमंचा लगाकर लूट लेते थेे। लगातार कई वारदातों के बाद ट्रक चालकों ने यात्रियों को बैठाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
ट्रकों में लूट की वारदातों से पुलिस खासी परेशान थी। मंगलवार की रात थानाध्यक्ष कबरई सुरेंद्र सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम सुरहा के पास ग्योड़ी ग्राम में मुखबिर की सूचना पर नीरज प्रजापति और सर्वेश प्रजापति को दबिश देकर दबोच लिया।
यह दोनों लूट की वारदात के लिए किसी ट्रके के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इनके पास से एक तमंचा,12 बोर के चार कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।