{"_id":"5af094234f1c1b340a8b86e0","slug":"policeman-looking-for-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की तलाश में खाक छानती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की तलाश में खाक छानती रही पुलिस
mahoba
Updated Mon, 07 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
-जंगल में युवती की तलाश करती पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम कनकुआ में सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे मिले कंकाल के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के चाचा ने थाना महोबकंठ आकर बताया कि उसके भतीजे से 21 अप्रैल को फोन कर प्रेमिका के साथ भागने की बात कही थी। उसने यह भी बताया था कि प्रेमिका की हत्या कर वह खुद जान दे देगा। इसकी जानकारी होने के बाद से पुलिस प्रेमिका की तलाश में पूरे दिन जंगल की खाक छानती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
गौरतलब है कि ग्राम कनकुआ में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट के पीछे और पहाड़ी के समीप रविवार की सुबह नर कंकाल बरामद हुआ था। समीप में मृतक की बाइक, एक तमंचा जिसमें कारतूस लगा था जबकि एक कारतूस व पर्स बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर पता लगाया था। मृतक की जानकारी मध्यप्रदेश के ग्राम बड़ा मलहरा निवासी अर्जुन यादव के रूप में हुई थी। जिसके आधार पर वहां की थाना पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई और फारेंसिंक टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया था।
सूचना पर पहुंचे मृतक के चाचा चंद्रशेखर ने बताया कि अर्जुन यादव 20 अप्रैल से घर से गायब है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 अप्रैल को थाना बड़ा मलहरा में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन से गांव की एक युवती गायब है। चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की शाम अर्जुन का फोन आया। जिसमें उसने युवती के साथ जाने की बात बताई और भी कहा कि वह प्रेमिका की हत्या कर खुद जान दे देगा। मृतका के चाचा से जानकारी मिलने पर सोमवार को पूरे दिन थाना महोबकंठ पुलिस जंगलों की खा छानती रही लेकिन कोई सुराग नही लगा। उधर लापता युवती के पिता ने भी महोबकंठ थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के बरामद नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया है।