{"_id":"589c9fc14f1c1be717379e4d","slug":"police-evacuated-36-hours-after-the-event","type":"story","status":"publish","title_hn":" घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी
कस्बा पनवाड़ी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के आवास से हुई लाखों की चोरी की घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस घटना के खुलासे को लेकर तत्परता नहीं दिखा रही है।
कस्बा पनवाड़ी के मेन मार्केट निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयसिंह महान के मकान से चोरों ने मंगलवार की रात 25 हजार की नगदी, एक किलोग्राम सोना व तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में सोते रहे। पीड़ित की सूचना पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान ने स्वयं घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच शुरू की थी।
घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। थानाध्यक्ष अनीता चौहान का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध है। जांच में अलमारियों के एक भी लाकर टूटे नहीं पाए गए। सभी लाकरों के ताले कैसे खुले और चोरों के पास चाभी कहां से आई यह संदिग्ध लग रहा है। इतना ही नहीं बाहर के दरवाजे भी बंद मिले। फिर भी घटना की पूरी जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।