{"_id":"5a8328e44f1c1b5e6e8b50de","slug":"picketing-air-firing-on-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग
mahoba
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
किसानों पर लाठी चार्ज करती पुलिस।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने हाईवे सहित एक दर्जन स्थानों पर जाम लगा दिया और जमकर बवाल किया। जाम खुलवाने गई पुलिस पर किसानों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने जवाब में लाठी चार्ज किया। इससे भीड़ भड़क गई और पुलिस पर झपटने लगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को आगे बढ़ने से रोका।एसपी ने जिले भर की फोर्स और पीएसी बुला ली। पथराव से कुलपहाड़ पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। पथराव करने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सोमवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के चलते आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव के फसल तबाह हो गई। शत प्रतिशत फसल बर्बाद होने से आहत किसानों ने मंगलवार को झांसी-मिर्जापुर हाईवे में लाड़पुर, कुलपहाड़, भरवारा-कुनहेटा मार्ग पर, महोबा-मुस्करा मार्ग पर करहरा के पास, चरखारी-नौगांव मार्ग पर ग्राम सूपा के पास, क्योलारी, महोबकंठ, धवार सहित एक दर्जन स्थानों पर जाम लगाकर जिले भर की सड़कें जाम कर दी। जिससे जिला मुख्यालय में आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
सुबह 9 बजे से ग्राम भरवारा में लगा जाम पांच घंटे तक न खुलने पर जिलाधिकारी सहदेव और पुलिस अधीक्षक एन कोलांची मौके पर पहुंच गए और जाम खुलवाया दिया। पुलिस की सख्ती देख ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे दो पुलिस कर्मी चुटहिल हो गए और कुलपहाड़ पुलिस की गाड़ी के शीशे टूूट गए। भीड ़को पुलिस की तरफ बढ़ती देख पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस कर्मचारियों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मूलचंद्र, राजकुमार, राजकुमार पुत्र काशी प्रसाद, कुलदीप, ओमप्रकाश, राहुल को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि वीडियोग्राफी से फुटेज तलाशें से जा रहे है। इसके बाद पथराव करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद लाड़पुर में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।
कुलपहाड़, लाड़पुर में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्या सुनकर जाम खुलवाया। क्योलारी, धवार, महोबकंठ में उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ राजेश यादव ने जाम खुलवाया। इसके बाद घंटों जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली।