फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   People shouting at Shivling from temple

मंदिर से शिवलिंग चोरी होने से लोगों में आक्रोश

Fri, 25 May 2018 11:17 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 25 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
People shouting at Shivling from temple
-मंदिर से गायब शिवलिंग - फोटो : amarujala
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के मोहल्ला तिवारीपुरा में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात लोग गुरुवार की रात शिवलिंग चोरी कर ले गए। घटना से लोगों में आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने घटना की सूचना थाना अजनर में देकर कार्रवाई की मांग की है।      
विज्ञापन

कस्बा अजनर के तिवारीपुरा मोहल्ले में प्राचीन शिवमंदिर स्थापित है। जहां सुबह शाम लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। गुरुवार रात मंदिर में आरती के बाद लोग मंदिर के पट बंद कर चले गए। रात के समय चोरो ने मंदिर के फाटक खोलकर वहां रखा शिवलिंग चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब मोहल्ले के लोग जल चढ़ाने व पूजा अर्चना के लिए मंदिर गए तो शिवलिंग गायब मिला। घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्ले के अंबिका तिवारी ने घटना की तहरीर थाना अजनर में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। लोगों की आस्था से जुड़े मंदिर से शिवलिंग चोरी होने से लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अराजकतत्वों का पता लगाने को पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जिससे घटना का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed