{"_id":"5ade20ed4f1c1b57098b6310","slug":"massacre-on-the-woman-s-death-stone-pelting-on-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव
mahoba
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलाताल (महोबा)।
बालू का ट्रैक्टर पकड़कर थाने ले जाते समय एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जैतपुर अस्पताल के पास कुलपहाड़ रोड पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। कुछ सिपाही चोटहिल हो गए। आक्रोशित महिलाओं ने कुछ पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई कर दी। मामला तूल पकड़ते देख जिले भर की फोर्स बुला लिया गया। स्थिति देर शाम तक तनावपूर्ण बनी हुई है।
मुढ़ारी-अकौना के बीच नाले से ग्रामीणों द्वारा अवैध खनन कर बालू निकाली जा रही थी। अवैध रुप से बालू ले जाए जाने की भनक लगने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर ट्रैक्टर चालक दिलीप ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिस पर एक सिपाही ट्रैक्टर चलाकर कोतवाली कुलपहाड़ ले जाने लगा। तभी ट्रैक्टर चालक की चाची चंद्रकली (40) पत्नी रामस्वरुप ट्रैक्टर के आगे आकर विरोध करने लगी। जिससे ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सीएचसी के सामने जाम लगाकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर गुस्साई भीड़ ने पथराव कर दिया। भीड़ का उग्र रूप से देख पुलिस कर्मियों ने दूसरों के घरों में घुसकर अपनी जान बचाई। कुछ पुलिसकर्मी पत्थर लगने व नालों में गिरने से चोटहिल हो गए। इसके बाद महिलाओं ने कुछ पुलिस कर्मियों की चप्पलों से पिटाई कर दी। जिससे भगदड़ मच गई।
हालात बेकाबू होते देख पुलिस अधीक्षक एन कोलांची और जिलाधिकारी सहदेव ने जिले भर का फोर्स और एक ट्रक पीएसी बुला ली। डीएम और एसपी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मी और पुलिस चौकी के दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में डीएम एसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने और मृतका के परिजनों को शासन से मिलने वाली सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ बवाल शाम 5 बजे शांत हो सका।