फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Lock of the mobile shop breaks thousands of theft

मोबाइल दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Tue, 30 Jan 2018 11:09 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 30 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा स्थित मंगल मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर सोमवार रात चोरों ने 30 हजार की नगदी और 26 मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में दी है। चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। थाना कबरई के ग्राम उटियां निवासी मंगल सोनी की मनीषा टाकीज के समीप मोबाइल की दुकान किए है। सोमवार की रात मंगल सोनी दुकान बंद करके घर चला गया। तभी रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे 30 हजार की नगदी और दो दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी कर लिए। चोर दुकान में रखे एटीएम कार्ड व अन्य सामान भी साथ ले गए। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed