{"_id":"5cf4125abdec22074d53d4a2","slug":"in-the-icu-ward-father-killed-the-son-by-attacking-the-glass","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू वार्ड में पिता ने कांच से हमलाकर बेटे की कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईसीयू वार्ड में पिता ने कांच से हमलाकर बेटे की कर दी हत्या
Sun, 02 Jun 2019 11:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:45 PM IST
सार
जिला अस्पताल के वार्ड में घटना होने से सहमे रहे मरीज
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करने अस्पताल पहुंचे एसपी स्वामीनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा। जिला अस्पताल में लिपिक के पद पर तैनात पिता का अपने बेटे से आईसीयू वार्ड में विवाद हो गया। हाथापाई व मारपीट के दौरान आईसीयू वार्ड के दरवाजे का टूटकर गिरे कांच से हमलाकर पिता ने बेटे की हत्या कर दी। वार्ड में खून-खराबा होने से भर्ती मरीज व तीमारदार सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मरीजों के बयान दर्ज किए। जिला अस्पताल में हत्या की घटना होने से शहर में सनसनी फैल गई।
जिला अस्पताल के कैंपस में रहने वाले राजेश सोनी अस्पताल में ही लिपिक के पद पर तैनात हैं जबकि उसका पुत्र राहुल (28) जिला अस्पताल में संविदा कर्मचारी था। रविवार को राहुल जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जाकर लेट गया। तभी राजेश सोनी वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद धक्का-मुक्की व मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान आईसीयू वार्ड का एक गेट टूट गया और कांच जमीन पर बिखर गया। गुस्साएं पिता ने दरवाजे के टूटे कांच से बेटे राहुल पर हमलाकर दिया। गर्दन में कांच लगने से राहुल खून से लथपथ हो गया। आनन फानन में उसे इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों में भगदड़ मच गई। तमाम लोग वार्ड से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी भारी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। घटना का बारीकी से मुआयना करने के बाद आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पिता-पुत्र शराब के नशे में आपस में भिड़ गए। गर्दन में कांच मारने से युवक की मौत हुई है। घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। घटना की जांच कराई जा रही है। कांच गिरने से मौत नहीं हुई है। गर्दन में वार किए जाने का मामला सामने आ रहा है।