फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If there is no water from the dhaba then the market will be destroyed

ढाबे से पानी न मिलता तो बाजार में मच जाती तबाही

Fri, 14 Jul 2017 10:52 PM IST
महोबा
महोबा Updated Fri, 14 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
If there is no water from the dhaba then the market will be destroyed
सड़क किनारे स्थित स्टैंड पोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में आग बुझाने के लिए जल संस्थान द्वारा लगाए गए स्टैंड पोलों के धोखा दे देने से दो दुकानें जल कर राख हो गई। ढाबा संचालक द्वारा रात में अपने ट्यूबवेल से दमकल विभाग के टैंकर न भरे जाते तो आधा बाजार जल कर राख हो जाता। समय से भरपूर पानी मिल जाने के कारण बाजार की शेष सभी दुकानों को बचा लिया गया।
विज्ञापन



गौरतलब है कि बुधवार की रात को कुलपहाड़ कस्बे में मार्केट में स्थित संतोष गुप्ता की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग की लपटों ने पड़ोसी अनिल गुप्ता को भी अपनी चपेट में ले लिया था। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बढ़ रही आग को रोक लिया, लेकिन एक टैंकर का पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी तहसील के पास बने जल संस्थान के स्टैंड पोल पर पहुंची, लेकिन पोल से पानी नहीं मिला।  इसी बीच ढाबा संचालक राजेंद्र यादव ने अपने ढाबे का ट्यूबवेल चलाकर रात को दो बजे तक एक बाद एक टैंकरों में पानी भरकर नौ टैंकर पानी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय से पानी मिल जाने के कारण आग की लपटें आगे नहीं बढ़ सकी। दुकानदाराें का कहना है कि ढाबा संचालक ने पूरी रात जागकर फायर बिग्रेड के टैंकरों को पानी मुहैया कराया। यदि ढाबे से पानी न मिलता तो आधे से ज्यादा बाजार जल कर राख हो जाता। जल संस्थान के अवर अभियंता छुट्टी पर होने से उनसे बात नहीं हो सकी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सगीर पहलवान का कहना है कि प्रशासन को स्थाई व्यवस्था करनी चाहिए जिससे भविष्य में दमकल गाड़ियों को जरूरत पड़ने पर पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed