{"_id":"5a7b43dc4f1c1bb2208b7c88","slug":"home-guards-shot-dead-in-harsh-firing-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में होमगार्ड को गोली लगी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में होमगार्ड को गोली लगी, हालत गंभीर
mahoba
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शादी समारोह में जयमाला कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से होमगार्ड घायल हो गया। गोली चलने से शादी समारोह में मौजूद वर व वधू पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई। आनन फानन में घायल होमगार्ड घायल हो गया मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी सुरेंद्र यादव तहसीलदार कुलपहाड़ के यहां होमगार्ड के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात उसके चचेरे भाई लल्लू पुत्र हरचरन यादव की बारात मध्यप्रदेश के थाना नौगांव के ग्राम चोखड़ा गया था। टीका और खाना पीना के बाद जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वधू पक्ष से किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली होमगार्ड सुरेंद्र यादव को लग गई और वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। घटना से वर व वधू पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हर्ष फायरिंग में गोली लगने की घटना से शादी समारोह में चल रही रश्में कुछ देर के लिए रुक गई। लोगों हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश करने लगे लेकिन उसका कोई पता नही चला। घटना की सूचना नौगांव पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।