{"_id":"01125dfe98e5ed4f860c153d683c4594","slug":"girl-thrashed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बालिका को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बालिका को रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई-कुन्हेटा रोड पर पांच पहाड़ी के पास सड़क पार कर
विज्ञापन
रही बालिका को ट्रक ने कुचल दिया। खून से लथपथ बालिका को आनन-फानन में
अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज कानपुर के
लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
उधर, दुर्घटना से गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को घेरकर पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर निवासी केदार कुशवाहा की दस वर्षीय बेटी रविवार को पांच पहाड़ी के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कुन्हेटा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बालिका को कुचल दिया। बालिका खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।
हादसा होते देख घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में बालिका को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर पहुंचने से पहले ही बालिका की मौत हो गई। इस पर परिजन शव लेकर वापस लौट आए।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने चालक को ट्रक से उतार कर जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है।