{"_id":"5ac7b92f4f1c1bd6618b5eb3","slug":"fraud-case-filed-against-land-three-cases-filed-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर भूमि की कराई रजिस्ट्री, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी कर भूमि की कराई रजिस्ट्री, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
mahoba
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के मोहल्ला तकियापुरा में फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करकेे भूमि की रजिस्ट्री करा लेने और 90 हजार रुपये की नगदी चोरी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला तकियापुरा निवासी महबूब अली शाह पुत्र नूर अली ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके नाती परवेज ने दो लोगों के साथ धोखाधड़ी करके 12 बीघा भूमि की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली। घर में रखी 90 हजार रुपये की नगदी भी गायब कर दी। जानकारी होने पर जब महबूब ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने मोहल्ला तकियापुरा निवासी परवेज पुत्र जहीर, अंसार निवासी चरखारी और दिनशाद के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों में खलबली मच गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।