{"_id":"589b4dd44f1c1be71737913c","slug":"former-district-panchayat-member-s-home-to-steal-millions-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जांच पड़ताल करती थानाध्यक्ष अनीता चौहान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा पनवाड़ी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान से चोरों ने नगदी सहित करीब 32 लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। वे एक किलो सोना व तीन किलो चांदी के आभूषण ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बा पनवाड़ी के मेन मार्केट निवासी जयसिंह महान पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी व पुत्र राहुल के साथ घर में सो रहे थे। तभी चोर मकान के पीछे से घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारियों के तीन लॉकर तोड़कर नगदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
जयसिंह महान ने बताया कि चोर 25 हजार की नगदी, अंगूठी, झुमकी, कंगन सहित एक किलो सोना व तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी को सौंपी। थानाध्यक्ष अनीता चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने जांच के बाद जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है।