फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Farmers in land disputes with the ax cut

जमीन के विवाद में किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sat, 19 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 19 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers in land disputes with the ax cut
किसान को मार डाला। - फोटो : प्रतीकात्मक
थाना क्षेत्र के ग्राम अतरारमाफ में शुक्रवार को जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने किसान को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरारमाफ निवासी किसान
विज्ञापन


अमिताभ सिंह (28) पुत्र राजाबाबू जेसीबी मशीन से अपने खेत की मेड़बंदी करा रहा था। इस पर उसका पड़ोसी भोला सिंह परिवार के लोगों के साथ खेत पर पहुंचा और मेड़बंदी के दौरान अपने खेत में मिट्टी गिराए जाने की बात कहते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि
विज्ञापन


भोला सिंह, उसका बेटा अंतिम सिंह और भाई कीरत सिंह ने मिलकर अमिताभ को लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से सिर व गले पर वार कर दिया, जिससे अमिताभ की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुन अमिताभ के पिता राजाबाबू व परिवार के अन्य लोग भी खेत की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के आता
विज्ञापन
विज्ञापन


देख आरोपी भाग निकले। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया और  ननौरा के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ चरखारी नंदलाल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed