{"_id":"5a8c63a64f1c1b410b8ba1b7","slug":"farmer-hanged-from-financial-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई
mahoba
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरेला (महोबा)
थाना खरेला के ग्राम बल्लाय में आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव खेत में लगे जामुन के पेड़ पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम बल्लाय निवासी सुखसिंह राजपूत (55) पुत्र प्रसाद राजपूत के पास चार बीघा भूमि थी। बारिश न होने से खेत में फसल की बुआई नही हो सकी। गांव में मजदूरी का काम भी नहीं मिल रहा था। जिससे उसकी आर्थिक स्थित गड़बड़ा गई। इधर सुखसिंह के दूसरे बेटे जयकरन की एक माह बाद शादी तय थी लेकिन शादी में आने वाले खर्च का इंतजाम नहंी हो पा रहा था। जिससे वह परेशान रहता था। मृतक की पत्नी इंद्रकुमारी ने बताया कि उसके चार बेटे है। बड़े बेटे जसवंत की शादी हो जाने से वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है जबकि जयकरन, जीतेंद्र व मुकेश गांव में रहते है। उन्होंने बताया कि खेतों में बुआई न होने और मजदूरी न मिलने से परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नही है। जिसे लेकर पति परेशान रहते थे। एक माह बाद जयकरन की शादी तय है जिसका इंतजाम नही हो पा रहा था। उधर एसडीएम चरखारी चंद्रशेखर का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। राजस्व कर्मियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। जो भी मदद होगी वह दिलाई जाएगी।