फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Domineering woman thrown from a moving auto

दबंग ने चलते आटो से महिला को फेंका

Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Domineering woman thrown from a moving auto
महिला को फेंका - फोटो : अमर उजाला
मेहनत मजदूरी कर गांव लौट रही महिला को दबंग ने सीट में बैठने के विवाद पर आटो से बाहर फेंक दिया। पीड़िता दो घंटे तक पुलिया के नीचे पड़ी रही। ग्रामीणों ने चीख पुकार सुन कर महिला को बाहर निकाला। महिला ने पति के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंप दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम
विज्ञापन


बिलवई निवासी संगीता पत्नी चंद्रभान मुख्यालय में मेहनत मजदूरी का काम करती है। मंगलवार की शाम महिला मजदूरी करने के बाद सब्जी लेकर आटो से घर लौट रही थी। रास्ते में आटो में सवार युवक ने सीट खाली करने की बात कही जिसका महिला ने विरोध किया। इससे नाराज दबंग ने महिला को
विज्ञापन


चलते आटो से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे महिला सड़क के नीचे बनी पुलिया में गिर गई।दो घंटे बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसकी कराह सुन कर उसे घर पहुंचाया। बुधवार की सुबह पीड़िता ने पति के साथ कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी। घायल महिला का उपचार अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed