फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not wait for bride to wait

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बारात

Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
mahoba
mahoba Updated Mon, 07 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Do not wait for bride to wait
दहेज का सामान - फोटो : amarujala

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला मनोहरगंज में रविवार को शादी का मंडप भी सजा, बारातियों की अगवानी की तैयारी में वधू पक्ष लगा रहा लेकिन देर शाम दूल्हे के पिता ने बारात लाने से मना कर दिया। लड़की पक्ष ने जब पड़ताल की तो पता चला कि दूल्हे ने छह माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। पत्नी ने पुलिस में दूसरी शादी की शिकायत की तो पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई है। सोमवार की सुबह थाने में पड़ी पंचायत के बाद लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष की शादी की तैयारी व जेवरात का खर्च देने को तैयार हो गए है।
कस्बे के मोहल्ला मनोहरगंज निवासी हल्के नरवरिया ने अपनी पुत्री सुमन की शादी जालौन निवासी जमुना प्रसाद के पुत्र प्रीतम के साथ तय की थी। 27 अप्रैल को तिलक था। लड़की पक्ष के लोगों ने जालौन जाकर तिलक दिया। मंडप और मायने के बाद छह मई को टीका था। शादी श्रीनगर में सोनी मैरिज से होना थी। सुबह से ही मिठाई बनी और नास्ता व खाना की तैयारी होने लगी। परिजन और रिश्तेदार मैरिज हाउस आ गए। शाम को अचानक वर पक्ष के लोगों का फोन आया कि बारात नही आना हैं। जिससे सभी के होश उड़ गए। हाथों में मेहंदी लगाकर सज रही दुल्हन को गहरा झटका लगा। मां व अन्य रिश्तेदार दुल्हन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि लड़के ने छह माह पहले टोरी फतेहपुर के राधे की लड़की के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। दूसरी शादी रचाने और बारात जाने की भनक लगने पर लड़की ने जालौन जाकर तहरीर दी। पुलिस ने पिता जमुना प्रसाद व पुत्र प्रीतम को हिरासत में लिया है। जिससे बारात नहीं आ रही है। बारात न आने से परिजन और रिश्तेदार मायूूस हो गए वहीं शादी की तैयारियां धरी रह गई। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के यहां पहुंचकर पंचायत की। जिसमें वर पक्ष के लोगों ने तिलक में दी गई नगदी व शादी की तैयारियों में हुए खर्च की अदायगी करने की बात कही तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed