फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deserted house two million theft

सूने घर में दो लाख की चोरी

Wed, 07 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deserted house two million theft
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहल्ला गांधीनगर में मंगलवार की रात चोरों ने सूने मकान से नगदी व जेवर सहित दो लाख का माल उड़ा लिया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया था। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में सौंप दी है।गांधीनगर में जिला अस्पताल के पीछे रहने वाले राकेश
विज्ञापन


सक्सेना पुत्र स्व. रमाशंकर सक्सेना की मां का निधन पांच दिसंबर को हो गया था। इस कारण राकेश परिवार सहित उसी दिन अपने पैतृक गांव सूपा चले गए थे। सूना घर देख मंगलवार की रात चोर गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर 25 हजार की नगदी, चार तोला सोना व
विज्ञापन


एक किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।बुधवार की सुबह मोहल्लेवासियों ने जब मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना तत्काल मोबाइल फोन से गृहस्वामी को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed