फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangs regularly shouting mother-in-law

दबंगों ने सरेआम सड़क पर पटककर सास बहू को धुना

Wed, 07 Mar 2018 11:26 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 07 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dabangs regularly shouting mother-in-law
जमीन पर गिराकर महिलाओं को पीटते दबंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

महोबा। पड़ोसी को उधार दिया गैस सिलेंडर मांगने पर दबंग पिता-पुत्र ने युवती को सरेआम सड़क पर पटक कर जमकर मारापीटा। बहू को पिटता देख बचाने पहुंची सास को लाठियों से पीट दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
घटना शहर के मोहल्ला रामनगर  निवासी सायरा पत्नी शब्बीर ने पड़ोसी हल्काई पुत्र रहीम बक्श को जरूरत पड़ने पर गैस सिलेंडर दिया था। कई मांगने के बाद भी वह टाल मटोल कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को सायरा की बहू रोशनी घर के पास लगे हैंडपंप में पानी भरने गई उसी समय हल्काई भी पानी भरने आ गया। हैंडपंप में काफी भीड़ थी। रोशनी ने गैस सिलेंडर देने की बात कहीं। इसी बात से नाराज होकर हल्काई ने रोशनी को सरेेआम हैंडपंप के पास जमीन पर पटककर मारपीट कर दी। हल्काई के पिता ने भी रोशनी से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहू की चीख पुकार सुनकर उसकी सास सायरा बीच बचाव करने पहुंच गई। बाप बेटे ने सास को जमीन पर पटक कर जमकर पिटाई की। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे पीड़ित महिलाओं में खासा आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सुभाष चौकी प्रभारी को कार्रवाई के लिए लिखा गया है शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed