Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trailer truck loaded with chickpeas overturns onto a car; two couples killed, five-year-old child survives

Rewari News: कार पर पलटा चने से भरा ट्राला, दो दंपतियों की मौत, पांच वर्षीय बच्चा बचा

Mon, 16 Nov 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trailer truck loaded with chickpeas overturns onto a car; two couples killed, five-year-old child survives
अपनी मां स​रिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो
बावल (रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात करीब 11 बजे बावल के बनीपुर चौक के पास अनियंत्रित ट्राला कार पर गिर गया। इस हादसे में कार सवार राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक शर्मा (30), उनकी पत्नी दिव्या (29), बहनोई दिल्ली के तिलक नगर एस, विष्णु गार्डन निवासी निवासी नितिन (35) और बहन सरिता (32) की मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय भांजे अद्विक को चोटें आईं। अद्विक की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

दीपक शर्मा आईटी कंपनी में इंजीनियर थे और लंबे समय से अपने परिवार के साथ दिल्ली के पालम के विजय एंक्लेव में रह रहे थे। वह परिवार के साथ कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास आए थे।
विज्ञापन

वह शनिवार को हुंडई आई-10 कार में सवार होकर खाटूश्याम जी के दर्शन करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार दीपक खुद चला रहे थे। उनके साथ पत्नी दिव्या, बहनोई नितिन, बहन सरिता और पांच वर्षीय भांजा अद्विक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 11 बजे वह बावल के बनीपुर चौक के पास पहुंचे। उस दौरान फ्लाईओवर निर्माण के चलते जाम लगा था। इसी बीच चने से लदा ट्राला ओवरटेक कर आया। इस दौरान ट्राॅले ने एक पिकअप को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर दीपक की कार पर पलट गया। ट्राले से दबने के कारण कार पिचक गई।
इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन से ट्राले को उठवाया। इसके बाद कार की खिलड़ियां काट कर उसमें फंसे लोगों को निकाला गया।
हादसे में कार में सवार दीपक, उनकी पत्नी दिव्या, बहनोई नितिन, बहन सरिता की मौत हो चुकी थी जबकि घायल पांच वर्षीय भांजे अद्विक को अस्पताल भेजा गया जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर चने की बोरियां बिखर गईं और यातायात बाधित हो गया।
दीपक परिवार के इकलौते बेटे थे और उनकी शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। वहीं, राजस्थान के कोटपुतली के सरुंड गांव के मूल मिवासी नितिन भी अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- पिकप को टक्कर मारने के बाद कार पर पलटा ट्राला
प्रत्यक्षदर्शी सुधीर के अनुसार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चलने के कारण हाईवे पर जाम लगा हुआ था। धीरे-धीरे जाम खुलने लगा तो आई-10 कार भी आगे बढ़ने लगी। इसी दौरान जयपुर से सोनीपत की तरफ जा रहा चने की बोरियों से भरा ट्राला तेज रफ्तार में आया। ट्राला चालक ने पहले आगे चल रहे वाहन (पिकप) को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित हो आई-10 कार पर पलट गया। भारी ट्राले से दबने के कारण कार पूरी तरह से पिचक गई। कार के अंदर बैठे लोगों को संभलने या बाहर निकलने का अवसर तक नहीं मिला।


वर्जन:
शनिवार रात करीब 11 बजे बावल के बनीपुर चौक के पास हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है। शिकायत पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।-सतीश कुमार, प्रभारी, थाना कसौला

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

अपनी मां सरिता के साथ अद्विक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed