{"_id":"6afa0932bfc7dc0c390f6719","slug":"sharif-murder-case-team-reaches-bareilly-jail-five-days-later-and-gathers-evidence-rampur-news-c-282-1-rmp1004-184795-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ हत्याकांड : पांच दिन बाद बरेली जेल पहुंची टीम ने जुटाए तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीफ हत्याकांड : पांच दिन बाद बरेली जेल पहुंची टीम ने जुटाए तथ्य
Mon, 16 Nov 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। सीआरपीएफ आतंकी हमले के पूर्व आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ खां की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए रविवार को पुलिस की एक टीम बरेली सेंट्रल जेल पहुंची और वहां शरीफ खां से जुड़े आपराधिक इतिहास और अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई। वहीं, दूसरी टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रहीं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को बरेली सेंट्रल जेल पहुंची टीम ने मोहम्मद शरीफ खां के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। टीम अभी वापस नहीं लौटी है। उसके लौटने के बाद जेल से मिली जानकारियों को विवेचना में शामिल कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
दूसरी ओर, पुलिस की टीमें उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही हैं। रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा और खटीमा के अलावा बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डिबडिबा, उत्तराखंड के दरऊ और टांडा तथा बरेली जिले के बहेड़ी और शीशगढ़ में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन बीतने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
-- -- //////-- -- -
पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। उत्तराखंड और बरेली भी टीम गई है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।-- -अनुराग सिंह, एएसपी
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रविवार को बरेली सेंट्रल जेल पहुंची टीम ने मोहम्मद शरीफ खां के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। टीम अभी वापस नहीं लौटी है। उसके लौटने के बाद जेल से मिली जानकारियों को विवेचना में शामिल कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुलिस की टीमें उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में लगातार दबिश दे रही हैं। रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा और खटीमा के अलावा बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डिबडिबा, उत्तराखंड के दरऊ और टांडा तथा बरेली जिले के बहेड़ी और शीशगढ़ में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी संदिग्धों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पांच दिन बीतने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस के सामने चुनौती बनी हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। उत्तराखंड और बरेली भी टीम गई है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
