{"_id":"6afa090414d967b7e60d16e6","slug":"body-of-a-55-year-old-man-found-at-railway-junction-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160070-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेलवे जंक्शन पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेलवे जंक्शन पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे जंक्शन की टिकट खिड़की के पास रविवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मृतक की पहचान झज्जर जिले के साहलावास निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कहीं जा रहा था कि अचानक उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जीआरपी ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
जीआरपी की जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि मृतक मेहनत-मजदूरी करता था और दो बच्चों का पिता था। उसके एक बेटा और एक बेटी है।