{"_id":"5b351b5e4f1c1b2e168b4bad","slug":"crooks-looted-passersby-on-force","type":"story","status":"publish","title_hn":" बदमाशों ने तमंचे बल पर राहगीरों को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने तमंचे बल पर राहगीरों को लूटा
mahoba
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटेवर में एक शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों से बदमाशों ने अलग-अलग लूटपाट की। तमंचे के बल पर राहगीरों से 11800 रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बुधवार की रात को ही कोतवाली में लूटपाट की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। लूट से क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैल गई है।
ग्राम भटेवर निवासी किशोरी लाल के यहां बुधवार की रात को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे बीला उत्तर निवासी परेश्वर वर्मा को आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने छिकहरा मोड़ पर रोक लिया और उसकी जेब से दो हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद शादी समारोह से लौटे थाना लवकुश नगर के ग्राम अक्टोहा निवासी जमुना प्रसाद की बाइक को रोक कर कनपटी में तमंचा सटा दिया। उन्हें बंधक बनाकर जेब से आठ हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद भटेवर निवासी देशराज अपनी पत्नी के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। खानपान के बाद रात करीब 11 बजे शादी से लौटते समय छिकहरा मोड़ पर ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने दंपति को रोककर देशराज से 1800 रुपये लूट लिए। पत्नी के जेवर न पहने होने के कारण वह बच गई। लूटपाट के बाद बदमाशों ने सभी बाइक सवारों को भगा दिया। रात में ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर लूटपाट की तहरीर दी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बारात घर में बदमाशों का उत्पात, लूटपाट की कोशिश
कुलपहाड़ महोबा। कस्बे के एक बारात घर में आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की कोशिश की। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य बदमाश मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपी के पास से एक चिड़ीमार तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सुगिरा निवासी मूलचंद्र की पुत्री लक्ष्मी की शादी कस्बे के एक बारात घर में थी। बुधवार की रात ग्राम अकौना राठ निवासी संतराम के पुत्र जितेंद्र की बारात आई थी। बारात कस्बे के एक गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। शादी की रस्में चल रही थीं तभी रात करीब दो बजे आधा दर्जन असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया। महिलाओं -पुरुषों के बीच जाकर छानबीन करने लगे। आरोपी बारातियों से रवींद्र पुत्र चंद्रभान एवं ऋषि पुत्र छत्रपाल निवासीगण गुगरवारा थाना मझगवां के बारे में पूूछते हुए उत्पात मचाने लगे। जिससे शादी समारोह में शामिल वर व वधू पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया। तभी एक बाराती रवींद्र ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीआरबी जवान रामकृष्ण वर्मा, मुख्तार अहमद व कम्मोद सिंह ने पुलिस को देखकर भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कृष्णकांत पुत्र जयप्रकाश निवासी किशोर गंज के पास से एक चिड़ीमार गन बरामद कर अन्य आरोपियों के विषय में पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से महिला व पुरुष बारातियों में भय का माहौल बना रहा।