फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bus truck collision killed, four injured

बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चे घायल

Tue, 10 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 10 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bus truck collision killed, four injured
दुर्घटना में घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा कबरई के साहू इंटरनेशनल विद्यालय की स्कूली बस में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस के पीछे बैठे चार बच्चे घायल हो गए। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह 7.30 बजे कस्बे के साहू इंटरनेशनल स्कूल की बस मुख्य चौराहे के पास महाकाल ढाबा के सामने बच्चों को बैठाने के लिए खड़ी थी। तभी महोबा की ओर से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बस में पीछे की सीट पर बैठे कक्षा एक का छात्र अंश कुमार व कक्षा पांच की सौम्या पाल, सुमित सहित चार बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार एक दर्जन अन्य छात्रों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान अस्पताल में बच्चों के अभिभावकों का अस्पताल में जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed