{"_id":"58347cc74f1c1b234113b212","slug":"beaten-with-sticks-to-farmers-in-land-disputes-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में किसान को लाठी डंडों से पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में किसान को लाठी डंडों से पीटा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पनवाड़ी के ग्राम रिपनौर में आवासीय पट्टे की भूमि जोतने से मना करने पर दबंगों ने दलित किसान को लाठी डंडे और बंदूक की बटों से पीट कर घायल कर दिया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाते समय दलित की मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों
के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्राम रिपनौर निवासी दयाराम (55) पुत्र मन्नूलाल अहिरवार को वर्ष 2014-15 में आवासीय पट्टा हुआ था। दयाराम के आवासीय पट्टे से गांव के ही बाबूलाल का खेत लगा है। सोमवार की शाम
बाबूलाल आवासीय पट्टे की भूमि जोतने पहुंचा। जिसका दयाराम ने विरोध किया। इससे नाराज बाबूलाल ने अपने पुत्र वीरेंद्र व जगदीश के साथ दयाराम की लाठी डंडे व बंदूक की बटों से मारपीट कर दी।गंभीर रूप से घायल दयाराम को परिजन इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक ले गए। लेकिन, हालत में सुधार
विज्ञापन
न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र राजेश अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने बाबूलाल, वीरेंद्र व जगदीश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अनीता चौहान का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।