{"_id":"57b746254f1c1b162d6eb0db","slug":"beaten-and-robbed-of-cash-and-bikes-to-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को पीटकर नगदी व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण को पीटकर नगदी व बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना श्रीनगर के पवा में तालाब के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ग्रामीण को लूट लिया। बदमाश ग्रामीण से मारपीट करने के बाद 10 हजार की नगदी व बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लग सका। कस्बा चरखारी निवासी ध्रूराम कुशवाहा गुरुवार को
तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से कस्बा श्रीनगर गया था। रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय सूपा मार्ग पर पवा तालाब के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ध्रूराम की बाइक रोक ली और मारपीट करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया। बाद में बदमाश ग्रामीण की जेब में पड़ी 10 हजार की नगदी व बाइक लूटकर भाग निकले।
लुटे ध्रूराम कुशवाहा ने किसी तरह थाना श्रीनगर पहुंच पुलिस को मामले से अवगत कराया। तब थाना प्रभारी नंदलाल भारती ने पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।