{"_id":"6a9871188e4f0026be0b02d5","slug":"surauli-youth-killed-in-road-accident-in-panipat-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-164143-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पानीपत में सड़क हादसे में सुरौली के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पानीपत में सड़क हादसे में सुरौली के युवक की मौत
Thu, 03 Sep 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज। हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुरौली के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार भोर शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गोसाईगंज के सुरौली निवासी मोहम्मद रिजवान (32) पानीपत के एक होटल में नौकरी करते थे।
शहर में संजय चौक के पास वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार भोर रिजवान का शव सुरौली स्थित घर पहुंचा। रिजवान के परिवार में पत्नी शहनाज बानो, 10 वर्षीय बेटे आसिफ और एक बेटी हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो भाई मोहम्मद सिराज और मोहम्मद मेराज हैं। परिजनों ने रिजवान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद