फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Badr district criminal police rush Ckaya

जिलाबदर अपराधी ने दौड़ लगा पुलिस को छकाया

Wed, 18 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 18 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Badr district criminal police rush Ckaya
पुलिस के हत्थे चड़ा जिलाबदर अपराधी - फोटो : अमर उजाला
जिलाबदर अपराधी ने श्रीनगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले उसे जमकर छकाया। गांव पहुंची पुलिस को देखते ही जिलाबदर अपराधी ने दौड़ लगा दी। चिलचिलाती धूप और हवा के गर्म थपेड़ों के बीच तीन किलोमीटर पीछा करने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। आखिरकार जिला बदर अपराधी के थकने पर पुलिस ने उसे नहर के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।  
विज्ञापन


 श्रीनगर थाना के सिजवाहा गांव निवासी जयवर्धन पुत्र सोहनलाल राजपूत पर विभिन्न अपराधों के  आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। तीन महीने पहले जिलाधिकारी ने जयवर्धन को जिलाबदर किया था। बुधवार को मुखबिर ने थाना पुलिस को सूचना दी कि जिलाबदर अपराधी गांव में बेखौफ होकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाने के एसआई महेंद्र सिंह भदौरिया व जगतनारायण सिपाहियों के साथ गांव पहुंच गए ।
विज्ञापन


पुलिसवालों ने घेराबंदी करके अपराधी को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को देखकर जिलाबदर अपराधी भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा किाया। तीखी धूप और हवा के गर्म थपेड़ों के बीच खेतों और जंगल से होकर भाग रहे जयवर्धन ने पुलिस को खूब छकाया। तीन किलोमीटर भागने के बाद जब जिला बदर अपराधी थक गया तो पुलिस ने उसे किसान मोहन के कुएं के पास से निकली नहर के पास दबोच लिया। पुलिस ने अपराधी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव कुमार यादव ने बताया जिलाबदर अपराधी को जेल भेज दिया गया है। उन्होने बताया पुलिस टीम को पुरस्कृत कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed