फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तीन घंटे की एसडीएम ने जांच, एक बार भी नहीं लगी आग

तीन घंटे की एसडीएम ने जांच, एक बार भी नहीं लगी आग

Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे की एसडीएम ने जांच, एक बार भी नहीं लगी आग
एसडीएम के सामने नहीं लगी आग
विज्ञापन



खरेला (महोबा)। ग्राम पहरेथा में एक ही परिवार के घरों में आठ दिनों से लग रही आग की घटना पर जिला प्रशासन ने गुरुवार की रात को एसडीएम से जांच कराई। तीन घंटे तक एसडीएम ने जांच कर ग्रामीणों व परिजनों के बयान दर्ज किए।

हैरत की बात यह रही कि पल-पल में मकानों पर लगने वाली आग एसडीएम के सामने तीन घंटे के तक एक बार नहीं लगी। एसडीएम ने इसे कोरा अंधविश्वास करार दिया।

थाना खरेला के ग्राम पहरेथा निवासी शिवनारायण के घर पिछले सात दिन से लगातार आग लग रही थी। रहस्यमयी आग की घटना में परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो जाने से वह खुले में रहने को मजबूर था।
विज्ञापन


मामला प्रशासनिक स्तर पर पहुंचने के बाद गुरुवार की रात उपजिलाधिकारी चरखारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने तीन घंटे तक बार-बार आग लगने के एक-एक बिंदु को बारीकी से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे के अंतराल में एक बार भी आग नहीं लगी। तब एसडीएम ने घटना को अंधविश्वास करार दिया। एसडीएम के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को राठ से तांत्रिक बुलाकर झाड़-फूंक कराते हुए अनुष्ठान कराया। शुक्रवार को दिन में एक बार भी आग नहीं लगी।


परिजन इसे झाड़-फूंक से आग न लगने की बात रहे हैं। जबकि प्रशासन इसे अंधविश्वास मान रहा है। कुछ भी लेकिन एक सप्ताह से मकान में रोजाना लग रही आग थम जाने से सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed