फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   चार पहिया वाहन से कुचलकर मासूम बालिका की मौत

चार पहिया वाहन से कुचलकर मासूम बालिका की मौत

Wed, 07 Nov 2018 06:20 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
चार पहिया वाहन से कुचलकर मासूम बालिका की  मौत

विज्ञापन
महोबा। झांसी मिर्जापुर हाइवे में रामनगर समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से मासूम बालिका की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी उर्मिला 06 पुत्री संभू प्रजापति बुधवार की दोपहर घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी सड़क पार करते समय कुलपहाड़ की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी ने बालिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दिवाली पर्व पर बालिका की मौत से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

चार पहिया वाहन से कुचलकर मासूम बालिका की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed