फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   युवक को बंधक बनाकर मारपीट, 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप

युवक को बंधक बनाकर मारपीट, 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 10 Feb 2019 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
युवक को बंधक बनाकर मारपीट, 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप
महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम भरवारा में एक युवक को अगवा कर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उससे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई जबकि पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रही है। गांव में अपहरण की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचने से ग्रामीण दहशत में रहे।
विज्ञापन

ग्राम भरवारा निवासी हेमंत (23) घर का इकलौता है। उसके पिता कल्याण राजपूत की मौत हो जाने के बाद वह खेती किसानी का काम देखता है। रविवार दोपहर गांव का ही एक दबंग किसी काम के बहाने उसे बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दबंग ने हेमंत को एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। शोर शराबा मचने और हेमंत को अगवा किए जाने की बात पता चलने पर पीड़ित की चाची पुष्पा ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हेमंत को मकान से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिए जाने पर वह पुलिस से भिड़ गया।
तब थाना पनवाड़ी के एसआई राकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाए। पीड़ित ने बंधक बनाकर मारपीट करने और 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

उधर, थाना प्रभारी पनवाड़ी अशोक सेंगर का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामला अपहरण और रंगदारी का नही है। आपसी विवाद में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed