फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   गर्भवती महिला से अभद्रता व परिजनों से मारपीट का आरोप

गर्भवती महिला से अभद्रता व परिजनों से मारपीट का आरोप

Wed, 14 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला से अभद्रता व परिजनों से मारपीट का आरोप
कबरई (महोबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने आई महिला से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने शराब के नशे में बदसलूकी की और परिजनों को मारा पीटा। इतना ही नहीं विरोध करने पर प्रसूता को अस्पताल से भगा दिया। पीड़ित परिवार ने थाना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम पिड़ारी निवासी अर्जुन सिंह गर्भवती बहू हिना को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। अर्जुन सिंह ने बताया कि जब रात में उसने अपनी बहू को भर्ती कराया तो अस्पताल में कार्यरत नर्सों से 2 से 4 दिन बाद डिलीवरी होने की बात कहकर रात में मरीज को अस्पताल में ही भर्ती रहने को कहा और उसके परिवार के सदस्यों को बाहर रुकने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रात करीब 12 बजे अस्पताल में तैनात चिकित्सक दो अन्य कर्मचारियों के साथ आए और पीड़ित परिवार से अस्पताल में रुकने का कारण पूछते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ अभद्रता करते हुए धक्का देकर अस्पताल से बाहर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाना कबरई और सीएमओ डॉ. सुमन से मामले की शिकायत की है। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई के चिकित्सक डॉ. महेश सिंह आरोपों को निराधार बताते है। वैसे चर्चा है कि स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की कोई घटना अस्पताल में नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed