फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Sat, 06 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में राहुल ढाबे के पास कंटेनर ने बाइक सवार मां बेटे को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क में गिर गए। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की मदद से महिला और उसके घायल बेटे को टेंपो से जिला अस्पताल लाया गया।
शहर के मोहल्ला नयापुरा बंधानवार्ड निवासी राजेश कुमार रैक्वार (20) अपनी मां पुष्पा (40) पत्नी खेमचंद्र रैकवार के साथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे एचपी गैस एजेंसी से किताब चढ़वाने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी राहुल ढाबे के पास बाइक के पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला पुष्पा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा राजेश कुमार रैक्वार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से पुष्पा और उसके बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राजेश कुमार की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
-एचपी गैस एजेेंसी से किताब चढ़वाकर बाइक से लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed