फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। चीखपुकार मचाने पर आरोपी ने किशोरी का मुंह दबा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर पर अकेली थी जबकि परिजन खेतों में काम करने गए थे। घर में मौजूद भाभी गांव में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरने चली गई। तभी मौका पाकर युवक दीपक घर में घुस गया और किशोरी को बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने किशोरी का मुंह दबा लिया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पानी लेकर लौट रही भाभी ने जब आवाज सुनी तो शोर शराबा मचाया। तब आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी घटना बताई। तब पिता ने कोतवाली चरखारी पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ धारा 452, 376 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाली चरखारी प्रभारी राधे बाबू का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
- घटना के समय खेतों पर काम करने गए थे परिजन
- कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में दे रही दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed