{"_id":"5b4f7a104f1c1b4c748b5a3f","slug":"81531935248-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बात न मानने पर की थी जेसीबी आपरेटर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में बात न मानने पर की थी जेसीबी आपरेटर की हत्या
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योढ़ी में 15 जुलाई की रात जेसीबी आपरेटर की गोली मारकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। शराब के नशे में बात न मामने पर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए है।
गौरतलब है कि स्योढ़ी तिराहे के पास स्थित कमलेंद्र शर्मा के बालू डंप पर 15 जुलाई की रात 11 बजे जेसीबी आपरेटर पैशनी पाल पुत्र छोटे पाल निवासी देवनगर थाना लवकुशनगर जिला छतरपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की मुख्य वजह यह थी कि जेसीबी आपरेटर ने मालिक से पूछे बिना खेत में फंसे ट्रक को निकालने से मना कर दिया था। जेसीबी मालिक राघवेंद्र ने शानू उर्फ महफूज खान पुत्र शाहिद खान व सलमान खान पुत्र हनीफ अहमद निवासीगण ग्राम पूर्वी रागौल थाना मौदहा जिला हमीरपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बताया कि थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने एसआई देवेंद्र कुमार शुक्ला व पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात करीब 10 बजे नकरा तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शानू उर्फ महफूज खान के पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस और सलमान खान के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि शराब पीने के दौरान जेसीबी चालक द्वारा उनकी बात न मानने पर यह हत्याकांड हो गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
नशे में बात न मानने पर की थी जेसीबी आपरेटर की हत्या
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक पिस्टल, तमंचा व पांच कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
- 72 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा