{"_id":"5c894f32bdec22140d569e20","slug":"71552502578-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से 1.60 लाख की नगदी गायब उपभोक्ता के उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से 1.60 लाख की नगदी गायब उपभोक्ता के उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बैंक खाता और एटीएम से पैसे निकलने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी के खाते से 1.60 लाख की नगदी निकाल ली गई। जब उपभोक्ता बैंक पहुंचा तो खाते में दो रुपये की धनराशि शेष देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की सूचना बैंक प्रबंधक और कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना श्रीनगर के ग्राम पिपरामाफ निवासी दीपचंद्र पुत्र दुर्गा प्रसाद केंद्रीय जल आयोग मंडल झांसी में कुशल कार्य सहायक के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती मध्य प्रदेश के ग्राम गर्रौली में है। दीपचंद्र का खाता भारतीय स्टेट बैंक की महोबा शाखा में है। उसके बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये थे। एक माह के अंदर दो दर्जन से अधिक बार उसके खाते से पैसे निकाले गए। मंगलवार को जब दीपचंद्र वेतन निकालने के लिए बैंक पहुंचा और कापी में इंट्री कराई तो उसके होश उड़ गए। खाते में दो रुपये शेष बचे थे। इसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल बैंक प्रबंधक और कोतवाली पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल में किसी प्रकार की कोई कॉल नहीं आई और न ही उसने किसी को खाते से संबंधित जानकारी दी। इससे पहले भी एटीएम व बैंक खातों से पैसे निकलने की घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। बैंक से भी डिटेल मांगा गया है।
उपभोक्ता के खाते से 1.60 लाख रुपये गायब