फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 14 Feb 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक महोबा में ग्रामीण द्वारा लिए गए वाहन कर्ज की लगातार किस्तें जमा करने के बाद धोखाधड़ी किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर बैंक के शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकाजी निवासी केदार सिंह राजावत के पिता भानसिंह ने पालीवाल बजाज आटो एजेंसी के माध्यम से छह वर्ष पूर्व आटो खरीदा था। जिसका फाइनेंस उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक शाखा महोबा से कराया गया था। 1.45 लाख रुपये जमा करने के लिए नियमित किस्तें अदा की गई और पैसा लगभग पूरा जमा हो गया। इस दौरान भानसिंह की मौत हो गई। जब केदार सिंह बैंक पहुंचा तो एक लाख रुपये शेष होने की जानकारी दी गई। जमा रसीदें दिखाने के बाद भी बैंक अधिकारी मानने को तैयार नही हुए। तब पीड़ित ने बैंक प्रबंधन पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रबंधक व पालीवाल बजाज आटो एजेंसी के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed