फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, किशोरी समेत पांच लोग घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत, किशोरी समेत पांच लोग घायल

Tue, 13 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत, किशोरी समेत पांच लोग घायल
महोबा/कबरई। सड़क हादसों में अधेड़ की मौत के साथ किशोरी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम छानीकला निवासी मैकू (49) पुत्र रामलाल रविवार की शाम कस्बा कबरई आया था। वापस जाते समय मोड़ पर आटो का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों उसे सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


गंभीर होने के कारण पहले जिला अस्पताल व उसके बाद झांसी रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी रामसजीवन (40) पुत्र दुर्जन को महोबा जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा निवासी अनामिका (16) पुत्री जगदीश स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। ग्राम स्वासामाफ निवासी अनिल राठौर (23) बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। ग्राम शाहपहाड़ी निवासी धर्मेंद्र (22) व ग्राम टिंगुरा निवासी प्रेमकुमार 50 अलग-अलग स्थानों पर बाइक फिसलने से घायल हुए है।

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed