फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दबंगों ने युवक को पीटकर नगदी व मोबाइल लूटा

दबंगों ने युवक को पीटकर नगदी व मोबाइल लूटा

Sat, 06 Apr 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने युवक को पीटकर नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालीपहाड़ी में रंगदारी मांगने का विरोध करने से नाराज दबंगों ने एक युवक को पीटकर हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिया। पुलिस से शिकायत करने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम कालीपहाड़ी निवासी हाकिम पुत्र नारायणदास गांव में रामाधीन के मकान के दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के ही दो दबंग वहां पहुंच गए और रंगदारी मांगने लगे। जब युवक ने पैसे देने का विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी। हाकिम के घायल होने पर आरोपी जेब में पड़ी 4,350 रुपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। बाद में आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

लूटे पिटे पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहन पुत्र कालीचरण व हलकुट्टा पुत्र जुगल किशोर निवासी ग्राम कालीपहाड़ी के खिलाफ मारपीट, धमकी व नगदी और मोबाइल छीने जाने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को पीटकर नगदी व मोबाइल लूटा
-रंगदारी से रुपये मांगने का युवक ने किया था विरोध
-तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed