फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुलिस की अभद्रता से नाराज गुलाबी गैंग ने किया कोतवाली का घेराव

पुलिस की अभद्रता से नाराज गुलाबी गैंग ने किया कोतवाली का घेराव

Sat, 22 Sep 2018 09:24 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की अभद्रता से नाराज गुलाबी गैंग ने किया कोतवाली का घेराव
महोबा। एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी से पांच दिन पहले अपह्रत किए गए छात्र का पुलिस ने सुराग लगाने के वजाय उल्टा पीड़ितों के साथ ही अभद्रता की। इससे नाराज गुलाबी गैंग ने शनिवार को कोतवाली का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कोतवाल के आश्वासन के बाद गुलाबी गैंग की महिलाएं वापस लौट गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर अपह्रत छात्र का सुराग नहीं लगाया गया तो गुलाबी गैंग एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।
विज्ञापन

एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी निवासी जावेद अहमद का 14 वर्षीय पुत्र आबिद उर्फ लतीफ कक्षा 8 का छात्र है। 18 सितंबर को वह स्कूल से जैसे ही घर आया तभी कुछ अज्ञात लोग उसे बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए। जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। रिश्तेदारों और शहर में तलाश करने के बाद भी छात्र का सुराग न लगने पर जावेद अहमद ने तीन दिन पहले कोतवाली में बेटे के बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने अपह्रत छात्र की तलाश करने की वजाय उल्टा कांशीराम कालोनी में पहुंचकर अपह्रत के ही परिजनों को जमकर हड़काया और अभद्रता की। इसकी शिकायत कालोनी की महिलाओं ने गुलाबी गैंग कमांडर फरीदा बेगम से की। गुलाबी गैंग ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर जमकर हो हल्ला मचाया और थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो गुलाबी गैंग एसपी कार्यालय का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाबी गैंग ने किया कोतवाली का घेराव
- पांच दिन पहले छात्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed