{"_id":"5b8985ed42c792464109e62e","slug":"61535739373-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक से कपड़ों में लगी आग, महिला की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपक से कपड़ों में लगी आग, महिला की जलकर मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी में रोशनी के लिए जलाए गए दीपक ने कपड़ों में आग पकड़ ली, जिससे महिला की आग से जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम सिजहरी निवासी पुनिया (40) पत्नी इंद्रपाल गुरुवार की रात बिजली जाने के बाद रोशनी के लिए दीपक में मिट्टी का तेल डाल रही थी। तेल डालने के बाद महिला ने दीपक जला दिया और तेल से भरे प्लास्टिंग के बर्तन को रैक में रखने लगी। तभी नीचे जल रहे दीपक ने महिला के कपड़ों में आग पकड़ ली। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और महिला के शरीर में जल रही आग पर किसी तरह काबू पाया। आग से गंभीर रूप से झुलस चुकी महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
दीपक से कपड़ों में लगी आग, महिला की जलकर मौत
- जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय महिला ने रास्ते में तोड़ा दम
- घटना से परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस