{"_id":"6a9f281465459e45cb0d7fd8","slug":"young-womans-body-found-in-jharna-nala-chhalesar-murder-suspected-agra-news-c-421-1-ag11014-16690-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छलेसर के झरना नाले में युवती का शव मिला, हत्या पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छलेसर के झरना नाले में युवती का शव मिला, हत्या पर शक
Tue, 08 Sep 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
कुबेरपुर। छलेसर स्थित झरना नाले में सोमवार देर शाम करीब 27 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की हत्या कर शव बाहर से लाकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती की हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंके जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही डीसीपी आदित्य सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवती हरे रंग का लोवर और टॉपनुमा कुर्ता पहने थी। उसके हाथ में कलावा और गले में काला धागा था। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है।
बाइक से पहुंचे डीसीपी, घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना के बाद डीसीपी आदित्य सिंह ने रात्रि में बाइक से झरना नाले के आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि युवती का शव बाहर से लाकर फेंका गया है। शव यहां कैसे और किन परिस्थितियों में लाया गया, इसकी जांच की जा रही है। युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।