{"_id":"6a9f270057d5be7dae0b685c","slug":"after-a-family-dispute-a-young-woman-arrived-at-the-police-station-with-a-rifle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184705-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पारिवारिक विवाद के बाद रायफल लेकर चौकी पहुंची युवतीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पारिवारिक विवाद के बाद रायफल लेकर चौकी पहुंची युवतीर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल पुलिस चौकी पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे पारिवारिक विवाद के बाद एक युवती राइफल लेकर पहुंच गई। युवती रोते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। परतवाल चौकी की पुलिस ने रायफल जमा करा लिया है। युवती को परिजन के साथ घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, युवती पुलिसकर्मियों से उसके साथ की गई मारपीट मामले की जांच कराने की मांग करती रही। सूचना पर चौकी पुलिस के साथ डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर शांत कराया और चौकी पर बैठाया। इसके बाद उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी चौकी पर बुलाया गया। परिजन के पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि रामानंद यादव के पिता खदेरू को अच्छे कार्यों के लिए लाइसेंसी बंदूक मिली थी। उनकी मृत्यु के बाद बंदूक रामानंद यादव के नाम दर्ज हो गई। रामानंद इसी लाइसेंसी बंदूक के साथ विभिन्न सरकारी बैंकों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्य करते रहे हैं। कुछ दिनों से वह घर पर थे और एक सितंबर से उन्होंने फिर से गार्ड के तौर पर नौकरी शुरू की है।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार, बंदूक मांगने को लेकर रामानंद यादव की नातिन का परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती कुछ जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने की मांग भी कर रही थी। इसी बात को लेकर रामानंद के छोटे बेटे से विवाद के बाद युवती रायफल लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। एसओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि जांच के बाद ही विवाद और मारपीट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।ल