{"_id":"6a9f274f7865108dc4055b37","slug":"bjp-leader-dragged-by-the-collar-and-flag-snatched-fir-against-aap-councilor-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1117457-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा नेता को कॉलर से पकड़ घसीटा झंडा छीना<bha>;<\/bha> आप पार्षद पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा नेता को कॉलर से पकड़ घसीटा झंडा छीना<bha>;</bha> आप पार्षद पर एफआईआर
विज्ञापन
चंडीगढ़। फैदां में ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी के दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित यादव और वार्ड-21 से आम आदमी पार्टी के पार्षद जसबीर सिंह लाड्डी के बीच विवाद हो गया। मोहित ने पार्षद पर कॉलर पकड़कर घसीटने, हाथ से भाजपा का झंडा छीनकर जमीन पर फेंकने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने पार्षद के एक साथी पर तेजधार हथियार से हमला करने और बीच-बचाव करने आई उनकी मां से भी हाथापाई का आरोप लगाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पार्षद लाड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115(2), 126(2), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। ये सभी धाराएं जमानती हैं।
पुलिस के अनुसार पार्षद की ओर से भी शिकायत दी गई है। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम अपनी टीम के साथ फैदां में ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पार्षद लाड्डी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनके दोस्त का कैमरा बंद करवाने लगे। आरोप है कि इसके बाद लाड्डी ने मोहित की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें घसीटने लगे। उन्होंने भाजपा का झंडा भी छीनकर जमीन पर फेंक दिया। मोहित के अनुसार, पार्षद के साथ आए एक युवक के हाथ में चाकू था और उसने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां के साथ भी हाथापाई की गई। मोहित ने पार्षद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।