फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात लूटे

नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात लूटे

Wed, 27 Sep 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात लूटे
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार में महिला को बंधक बना नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख के जेवर और नगदी लूट ली। बदमाशों ने महिला पर तमंचा अड़ा अलमारी की चाभी मांगी और आराम से लूटपाट कर चलते बने। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



उत्तम सिंह के दो पुत्र प्रताप और अज्जू क्रेशर प्लांट में मशीन चलाने का काम करते है। दोनों भाई मंगलवार की रात अपने अपने काम पर गए थे जबकि पिता उत्तम सिंह पशुबाड़े था।
विज्ञापन


घर में प्रताप की पत्नी देवकी आंगन में सो रही थी। रात करीब एक बजे चार नकाबपोश सशस्त्र बदमाश मकान में घुस गए और देवकी को नींद से जगाकर अलमारी की चाभी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट करते हुए बंधक बना लिया और कनपटी में तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।


डरी सहमी देवकी ने बदमाशों को चाभी दे दी। इसके बाद बदमाश करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गए।


बदमाशों के जाने के बाद डरी सहमी महिला ने घटना की सूचना पति व परिजनों को फोन पर दी। घर पहुंचे परिजनों ने यूपी 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में खोजबीन की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार की सुबह पीड़ित ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सूचना मिली थी। जांच की जा रही है।

कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहे के समीप चोरों ने दो मकानों में धावा बोलकर नगदी व मोबाइल चोरी कर लिए। शिक्षक विवेकानंद गुप्ता के मकान से तीन मोबाइल फोन व पैंट की जेब में पड़ी दो हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली।


इसके बाद पड़ोस के थानसिंह राजपूत के मकान की दीवार फांदकर चार्जिंग के लिए लगे दो मोबाइल चोरी कर लिए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में सौंप दी है।

महिला को बंधक बना, नकाबपोश बदमाशों ने नगदी, जेवर लूटे
महिला पर तमंचा अड़ा मांगी अलमारी की चाभी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed