{"_id":"5a2adc754f1c1b193e8b7810","slug":"48-hours-after-missing-missing-man-s-towel-and-slippers","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद लापता युवक की तौलिया व चप्पल मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
48 घंटे बाद लापता युवक की तौलिया व चप्पल मिली
mahoba
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्टीमर से तालाब में तलाश करती पीएसी टीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)।
थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी में मछली पकड़ते समय नाव तालाब में डूबने से लापता हुए युवक का 48 घंटे बाद भी सुराग नही लगा सका। फतेहपुर से आई पीएसी टीम ने स्टीमर के सहारे पूरे दिन तालाब में युवक की खोज की।
टीम को युवक की तौलिया, चप्पल व जर्किन तालाब से मिली। गौरतलब है कि ग्राम बिलखी निवासी राम गोपाल रैकवार (28) पुत्र मंगी रैकवार 6 दिसंबर शाम मछली पकड़ने गांव के तालाब में गया था। मछली पकड़ते समय नाव असंतुलित होकर गहरे पानी में डूब जाने से युवक लापता हो गया था।
ग्रामीणों व गोताखोराें ने युवक की तलाश की लेकिन सफलता न मिलने पर प्रशासन ने फतेहपुर से पीएसी टीम को सूचना देकर बुलाया। दो दिन से तालाब में पुलिस फोर्स तैनात है। पूरे दिन ग्रामीणों की भीड़ जुटी रहती है वही परिजनों में गमगीन माहौल है।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह 9 बजे बिलखी तालाब पहुंची पीएसी टीम के प्रभारी 12वीं बटालियन के एचसीपी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्टीमर के सहारे युवक की तलाश शुरू की।
टीम को तालाब से लापता युवक की तौलिया, चप्पल व जर्किंन बरामद हुई लेकिन शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। तब टीम ने चुंबक व जाल मंगाया है। थानाध्यक्ष श्रीनगर उमापति मिश्रा ने महोबा से चुंबक और कुलपहाड़ से जाल मंगाया है। तालाब में युवक की खोज जारी है। परिजन और ग्रामीण युवक के तालाब में डूबने का दावा कर रहे है।