{"_id":"5bb0ea2f867a557f365c3558","slug":"31538320943-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने दोस्त को पीटकर हजारों की नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने दोस्त को पीटकर हजारों की नगदी छीनी
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। किसी कार्य से बाजार तक चलने का बहाना बनाकर दोस्त को बाइक में बैठाकर ले गए युवक ने एकांत स्थान में उसकी पिटाई कर दी और हजारों रुपये से भरा पर्स छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
कस्बा चरखारी के मोहल्ला खंदिया निवासी रविंद्र खरे शनिवार की देर शाम घर के समीप खड़ा था तभी पड़ोसी कल्लू यादव बाइक लेकर वहां आ गया और जरूरी काम से बाजार चलने की बात कहने लगा। रविंद्र उसकी बाइक में बैठ गया। कस्बे के बाहर कल्लू ने एकांत स्थान पर बाइक रोक दी और मारपीट करने लगा। बाद में रविंद्र की जेब में पड़ा पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़ित रविंद्र ने कोतवाली चरखारी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर में बताया कि पर्स में 8150 रुपये की नगदी, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी कागजात रखे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू के खिलाफ धारा 392, 323 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
युवक को पीटकर हजारों की नगदी छीनी