फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
अजनर महोबा। थाना क्षेत्र के ग्राम बुधवार के तालाब में दो बच्चे डूब गए। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस जिला अस्पताल आते समय जिला मुख्यालय से पांच किमी पहले चांदों गांव के पास बर्स्ट हो जाने से परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। जिससे गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में दूसरी एंबुलेंस से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम बुधवार निवासी लखन दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका 12 वर्षीय बेटा धर्मेंद दादा दादी के यहां रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहा था। धर्मेंद्र कक्षा 5 का छात्र है। वह अपने मित्रों के साथ शनिवार को तालाब के किनारे खेल रहा था। तभी धर्मेंद्र और उसका मित्र रुपनारायण 11 पुत्र अखिलेश खेलते खेलते तालाब में नहाने लगे। इसी बीच धर्मेंद्र डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में रूपनारायण भी गहराई में चला गया और डूबने लगा। तभी साथ में खेलते बच्चे चीखते चिल्लाते हुए गांव पहुंचे और बच्चों के डूबने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ग्रामीण आनन फानन में तालाब पहुंचे और बच्चों को बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल आने से पहले ही रास्ते में बर्स्ट हो गई। इससे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। बच्चों के भी गुमसुम हो जाने पर परिजनों का और गुस्सा बढ़ गया बाद में ग्रामीणों ने भी एंबुलेेंस चालक को खरी खोटी सुनाई। एंबुलेंस बर्स्ट होने से एक घंटा देरी से बच्चे अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
-एंबुलेंस बर्स्ट होने से परिजनों ने जमकर काटा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed