{"_id":"5b40ec6e4f1c1bc5248b50ef","slug":"21530981486-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति समेत तीन को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर दंपति समेत तीन को पीटा
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलवई में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर दंपति की मारपीट कर दी। बीच बचाव करने दौड़ी पुत्री से छेड़खानी करते हुए उसे भी घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्राम बिलवई निवासी श्रीकिशन का गांव में ही जमीनी विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार की रात मनमोहन व घनाराम लाठी डंडे लेकर श्रीकिशन के मकान में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने दौड़ी पत्नी व पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। बाद में दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रात में ही घायलों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तब पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनमोहन व घनाराम के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
इंसेट
चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
महोबा। शहर के डाकघर के समीप शादी समारोह में जा रहे युवक को पीटकर अगवा कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला नारूपुरा निवासी लालबहादुर 5 जुलाई की रात अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में डाकघर के समीप दबंगों ने उसे रोककर मारपीट कर दी थी। बाइक से अगवा कर ले गए थे। बाद में दोबारा मारपीट करने के बाद उसे छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने टुंडा, मौंटी, बाबू व अभी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर दंपति समेत तीन को पीटा
- बीच बचाव करने आई पुत्री से की छेड़खानी
- दो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा