{"_id":"5cc9e2c4bdec220777252620","slug":"201556734660-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक आई महिला के बैग से टप्पेबाजों ने 32 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक आई महिला के बैग से टप्पेबाजों ने 32 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। व्यापारी के खाते में पैसा जमा करने भारतीय स्टेट बैंक की जैतपुर शाखा आई महिला के बैग से टप्पेबाजों ने 32 हजार रुपये गायब कर दिए। बैग से रकम गायब देख महिला के होश उड़ गए। घटना से बैंक में मौजूद अन्य ग्राहकों में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने बैंक प्रबंधक व चौकी पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला खंदिया निवासी रामदेवी पत्नी पंचमलाल ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेले में खिलौने और गुब्बारा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। बांदा के एक व्यापारी से माल मंगाया जाता है। जिसका भुगतान वह बैंक के माध्यम से व्यापारी के खाते में करती है। बुधवार को रामदेवी 32 हजार रुपये बैग में लेकर एसबीआई शाखा जैतपुर आई और पैसा जमा करने के लिए लाइन में लग गई। जब उसका नंबर आया तो उसने जमा करने के लिए बैग खोला। नगदी गायब देख उसके होश उड़ गए। महिला ने बैंक के अंदर टप्पेबाजों द्वारा पैसे निकलने की बात कहते हुए शोर-शराबा मचाया। जिससे अन्य ग्राहक भी सतर्क हो गए। पीड़िता ने बैंक प्रबंधक को मामले से अवगत कराते हुए चौकी बेलाताल में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।